जौनपुर : स्कूल की छत से कूदी छात्रा, मिला प्रेम प्रसंग का सुसाइड नोट

“केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली स्कूल में एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सुबह करीब 9:00 बजे की है। छात्रा रोज की तरह स्कूल बस से आई और सीधे पांचवीं मंजिल पर चली गई”

केराकत 11 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

स्कूल स्टाफ ने छात्रा को रेलिंग पर बैठे देखा। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा ने किसी की बात नहीं मानी। कूदने से पहले उसने अपना सुसाइड नोट नीचे फेंक दिया। स्टाफ ने तुरंत नीचे गद्दा और चादर बिछाकर उसे बचाने का प्रयास किया।

छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। उसे केराकत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शरीर के कई हिस्सों में चोट की पुष्टि की है। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय और थाना गद्दी चौकी इंचार्ज आशुतोष गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र है। स्कूल प्रशासन के अनुसार छात्रा घर से किसी मामले को लेकर परेशान थी।