महाराष्ट्र : मुंब्रा विधानसभा अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने पासपोर्ट सुविधा केंद्र होने की मांग की

“जनता कि सुविधा के लिए आमदार डॉ.जितेंद्र आव्हाड साहब के आदेशानुसार मुंब्रा शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने हेतु ठाणे जिल्हाधिकारी श्री.अशोक शिनगारे (IAS) को राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष के महाराष्ट्र महासचिव श्री.सय्यद अली अशरफ भाईसाहब, मा.विरोधिपक्ष नेता अशरफ शानू पठान की सहायता से मुंब्रा-कलवा विधानसभा अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने निवेदन पञ दिया”

मुंबई 11 / 07 / 2025 नेहाल हसन की रिपोर्ट 

अपने निवेदन पञ में शमीम अहमद खान ने जिल्हाधिकारी को यह जानकारी दि के ठाणे जिल्हे के अंतर्गत आने वाला मुंब्रा शहर एक घनी आबादी वाला और निरंतर बढ़ती जनसंख्या वाला क्षेत्र है। यहां विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत नागरिक बड़ी संख्या में निवास करते हैं।

लेकिन पासपोर्ट सेवा केंद्र की अनुपलब्धता के कारण स्थानीय नागरिकों को पासपोर्ट से संबंधित कार्यों के लिए ठाणे, नवी मुंबई या मुंबई तक जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की हानि होती है।

इस असुविधा के कारण विशेषकर वृद्ध, महिलाएं एवं छात्रवर्ग को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही विनम्र अनुरोध किया की मुंब्रा शहर में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र शीघ्र स्थापित करने की कृपा करें, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुविधाजनक, सुलभ और त्वरित सेवा प्राप्त हो सके।

निवेदन को स्वीकार करते हूए ठाणे जिल्हाधिकारी अशोक शिनगारी ने आश्वासन दिया की इस जनसेवा के कार्य को जल्द से जल्द केंद्र सरकार व गृह मंञालय को सूचित  किया जाएगा और उनके निर्देशानुसार ठोस कदम उठाए जाएगे। शमीम अहमद खान ने जिल्हाधिकारी साहब आभार व्यक्त किया, और मुंब्रा में जल्द पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करने की आशा जताई।