जौनपुर : नेवढ़िया में युवक की करंट से मौत, दिव्यांग माता-पिता का इकलौता सहारा खोया
“नेवढ़िया थाना क्षेत्र के चकमहनी गांव में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे एक दुखद घटना सामने आई। विकलांग माता-पिता का इकलौता बेटा सोनू पटेल (18) करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई”
जौनपुर 12 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नेवढ़िया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक के पिता पैरों से विकलांग हैं। सोनू ही किसी तरह काम करके घर का खर्च चला रहा था। उसकी मौत से परिवार की स्थिति और भी कठिन हो गई है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।चकमहनी के पूर्व प्रधान उदल पटेल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है।
उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार को सभी संभव सरकारी सहायता मिलनी चाहिए। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं है और अब एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मृत्यु से परिवार संकट में है।











