मछलीशहर/सुजानगंज : आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत, एक महिला घायल
“मछलीशहर क्षेत्र के सुजानगंज के हरीपुर में शुक्रवार दोपहर खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया”
मछलीशहर/सुजानगंज 12 / 07 / 2025 अब्दुल हई की रिपोर्ट
खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से रुची गौतम नामक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। रुची गोंठवा, थाना तेजी बाजार की निवासी थी और अपने ननिहाल सुभाष गौतम के घर आई हुई थी।
हादसे में महिला घायल हादसे में एक अन्य महिला सविता पटेल, निवासी रामपुरभभरा, घायल हो गईं। सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल के अनुसार, घायल की स्थिति सामान्य है।
पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन घटना की सूचना पर तहसीलदार मछली शहर रविरंजन मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
थाना अध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रुची अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।











