जौनपुर : सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को सीबीआई ने 25 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार
“ब्रांच पोस्ट मास्टर की शिकायत पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के क्रम में सीबीआई का छापा पड़ा और टीम सोमवार सुबह से जांच पड़ताल में जुटी थी “
जौनपुर / मड़ियाहूं 20 / 05 / 2025 वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हई की रिपोर्ट
सीबीआई लखनऊ की टीम ने सोमवार को दोपहर में मड़ियाहूं डाक सब डिवीजन इंस्पेक्टर को 25000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक पोस्ट मास्टर की शिकायत पर कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि क्षेत्र के सेऊर पोस्टमास्टर को एस डी आई ने कार्यवाही की धमकी देते हुए 25000 की मांग की थी।
पीड़ित द्वारा शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निवारण टीम लखनऊ से की गई। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम सोमवार को सुबह से ही पहुंच कर अपना जाल बिछाया। इसी दौरान पीड़ित द्वारा सब डिविजनल इंस्पेक्टर मडियाहू अंकित कुमार सिंह को 25000 घूस दिया गया तो वहां पर मौजूद टीम रिश्वत लेते हुए एस डी आई को हिरासत में ले लिया।
इस दौरान डाक खाने में मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया गया और सभी के मोबाइल बंद कर दिए गए। सीबीआई की जांच पिछले 8 घंटे से लगातार जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य लोगों ड्राइवर रोहित यादव वी शिव प्रताप शर्मा को भी हिरासत में लेने की जानकारी प्राप्त हो रही है।











