जम्मू-कश्मीर : भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन पर भारी असर

“जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण हुए भूस्खलनों के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ मुगल और सिंथन टॉप सड़कों पर यातायात रोक दिया गया”

जम्मू 07 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण हुए भूस्खलनों के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही मुगल रोड और सिंथन टॉप सड़क पर यातायात स्थगित कर दिया गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार सुबह उधमपुर और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। यह कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र बारहमासी राजमार्ग है। 

अधिकारी ने बताया कि सड़क को यथाशीघ्र वाहनों की आवाजाही के योग्य बनाने के लिए सड़क साफ करने वाली एजेंसियों को काम पर लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि दोपहर तक जम्मू के नगरोटा में रुके वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी जाएगी। एक प्रवक्ता ने बताया कि 434 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही मुगल रोड और सिंथन सड़क भी बर्फ जमा होने के कारण बंद हैं। 

किश्तवाड़ जिले में तीन से चार इंच बर्फबारी

ये सड़कें कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच वैकल्पिक संपर्क प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बहाल नहीं हो जातीं, तब तक यात्रा न करें।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ज़ोजिला दर्रे में छह इंच बर्फबारी दर्ज की गई। जम्मू में सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड पर स्थित पीर की गली और किश्तवाड़ जिले में सिंथन टॉप पर तीन से चार इंच बर्फबारी हुई। जम्मू क्षेत्र के डोडा, रामबन, किश्तवाड़, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के ऊपरी इलाकों से भी हिमपात की खबरें मिली हैं। 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में सुधार का अनुमान जताया है और अगले एक पखवाड़े तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। खराब मौसम के कारण रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर और किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर की तीर्थयात्रा मंगलवार को तीसरे दिन भी स्थगित रही। दोनों तीर्थयात्राएं बुधवार को बहाल होंगी। जम्मू संभाग में मंगलवार को दूसरे दिन भी सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

3 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

3 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

3 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

3 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

3 hours ago