दिल्ली : पुलिस और STF ने 10 टन लाल चंदन की लकड़ी बरामद किया

“दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने लाल चंदन के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 टन लाल चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। इसकी कीमत करोड़ों में है”

नई दिल्ली 07 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF), साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  10 टन रेड सैंडलवुड (लाल चंदन) बरामद किया है, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से दिल्ली तस्करी कर लाया जा रहा था।

पुलिस ने इस अवैध तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद रेड सैंडलवुड की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। यह अब तक की दिल्ली पुलिस द्वारा रेड सैंडलवुड की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक मानी जा रही है।

दिल्ली पुलिस को आंध्रप्रदेश पुलिस की मदद से इनफार्मेशन मिली थी जिसके बाद STF और लोकल पुलिस की टीम बनाई गई जिसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत दिल्ली की तुगलकाबाद इलाके के गोदाम से हाई क्वालिटी की लाल चंदन की लकड़ी बरामद की है। 

पकड़े गए आरोपी में से इरफ़ान हैदराबाद का रहने वाला है और दूसरा आरोपी अमित मुंबई का रहने वाला है। पकड़े गए दोनों तस्कर लाल चंदन को इंटरनेशनल मार्केट में बेचने की फिराक में थे। आरोपी लाल चंदन को चाइना में भी बेचते थे और साथ ही म्यांमार में भी इनका नेटवर्क फैला था।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

2 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

2 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

2 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

3 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

3 hours ago