Breaking News

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में IED ब्लास्ट

“पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर बम हमला हुआ जिसमें कई लोग घायल हुए। सिंध-बलूचिस्तान सीमा के पास सुल्तानकोट क्षेत्र में हुए इस हमले में छह डिब्बे पटरी से उतर गए”

नई दिल्ली ०7 / 10 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के जवान थे। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले बलूचिस्तान की आजादी तक जारी रहेंगे। बचाव कार्य जारी है”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर एक बार फिर विस्फोट किया गया। इसमें कई लोग घायल हो गए।

क्वेटा की ओर जा रही इस ट्रेन पर सिंध-बलूचिस्तान सीमा के पास सुल्तानकोट क्षेत्र में एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) से हमला किया गया। इसके कारण कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गए। यह इस साल मार्च के बाद से जाफर एक्सप्रेस पर हुआ ताजा हमला है।

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया गया कि ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के जवान यात्रा कर रहे थे। समूह ने अपने बयान में कहा, “यह हमला तब किया गया जब पाकिस्तानी सेना के जवान ट्रेन में सवार थे।

विस्फोट के परिणामस्वरूप कई सैनिक मारे गए और घायल हुए साथ ही ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।” हालांकि, अभी तक किसी की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बलूच विद्रोहियों का दावा

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने अपने बयान में यह भी कहा कि “ऐसे हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक बलूचिस्तान की आजादी नहीं मिल जाती।” घटनास्थल पर बचाव दल और सुरक्षा बल पहुंच चुके हैं, और राहत कार्य चल रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में घायल लोगों को दिखाया गया है, जो इस हमले की गंभीरता को दर्शाता है।

जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर तक चलती है। इस साल कई बार निशाना बन चुकी है। मार्च में सबसे घातक हमला हुआ था, जब बोलन क्षेत्र में ट्रेन को हाइजैक कर लिया गया था, जिसमें 21 यात्रियों और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने 33 आतंकवादियों को मार गिराया था।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

3 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

3 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

4 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

4 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

4 hours ago