National

बिहार के साथ देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव

“बिहार विधानसभा सीट पर चुनाव के साथ देश के सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा”

नई दिल्ली 07 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में दो चरणों के तहत मतदान होना है, जिसके बाद चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। इसके अलावा देश के सात राज्यों में उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी होने वाले उपचुनाव के बारे में जानकारी दी। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार चुनाव की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान में कई सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी की गई है।

इन सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होंगा। वहीं उपचुनाव के बाद सभी सीटों पर मतगणना एक साथ 14 नवंबर को होगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर जबकि अन्य छह राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा। 

किस सीट पर कब है मतदान

इवेंट जम्मू-कश्मीर और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव राजस्थान की विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख 13.10.2025 13.10.2025 13.10.2025
नामांकन करने की अंतिम तिथि 20.10.2025 21.10.2025 21.10.2025
नामांकन की जांच की तिथि 22.10.2025 22.10.2025 23.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24.10.2025 24.10.2025 27.10.2025
मतदान की तिथि 11.11.2025 11.11.2025 11.11.2025
रिजल्ट 14.11.2025 14.11.2025 14.11.2025

इन आठ सीटों पर होगा उपचुनाव

बता दें कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना है, उसमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा पर वोटिंग होगी। इसके अलावा राजस्थान की अंता सीट, झारखंड की घाटशिला सीट, तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट, पंजाब की तरनतारन सीट, मिजोरम की डम्पा सीट और ओडिशा की नुआपाड़ी सीट पर उपचुनाव होना है।

इन सभी सीटों पर एक साथ 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। इसके अलावा बिहार चुनाव के नतीजों के साथ ही 14 नवंबर को इन सभी आठ सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

1 hour ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

1 hour ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

2 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

2 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

2 hours ago