अम्बाला : अग्निपथ योजना व रेगुलर एंट्री के पदों के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा आज से

“अग्निपथ योजना और रेगुलर एंट्री के पदों के लिए ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक होगी”

अम्बाला 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ये जानकारी अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल बीएस पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेड्स मैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास और अग्नि वीर महिला सेना पुलिस और रेगुलर एंट्री के तहत सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, हवलदार (एसएसी), जेसीओ कैटरिंग और हवलदार (एजुकेशन) के पद पर कॉमन प्रवेश परीक्षा होगी।

सभी उम्मीदवारों के कॉमन प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़े। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आने पर भर्ती कार्यालय अंबाला में अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ मौजूद होकर समस्या का निवारण करवा सकते हैं।