BJP : यूपी के प्रभारी बने विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महामंत्री”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में सांगठनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन तीनों राज्यों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
इसके साथ ही भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची भी जारी की है।
तीन राज्यों में नए प्रभारियों की तैनाती (2027 विधानसभा चुनावों पर नजर)
आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को राज्यों की कमान सौंपी है:
-
उत्तर प्रदेश: राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
पंजाब: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-
गुजरात: राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गुजरात का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नामों का ऐलान
पार्टी संगठन में क्षेत्रीय संतुलन और वरिष्ठता को प्राथमिकता देते हुए 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है:
-
वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री)
-
तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री)
-
राम माधव
-
बैजयंत जय पांडा
-
डी. पुरंदेश्वरी
-
रेखा वर्मा
-
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
-
डॉ. भारती प्रवीण पवार
-
सरदार मनप्रीत सिंह बादल
-
लाल सिंह आर्य
-
प्रो. एम. नागराजा
-
प्रो. तारिक मंसूर
-
डॉ. मधुचंद्र कर
स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
नई संगठनात्मक टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए:
-
बी. एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है।
-
शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।
ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। संगठन में किए गए इस बदलाव से स्पष्ट है कि पार्टी 2027 के राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए अपने कैडर और अभियानों को पूरी तरह सक्रिय करने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है।











