“मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और यह धीरे-धीरे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है”
नई दिल्ली 18 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में अगले पांच दिन कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावना जताई है।
इसके अलावा पंजाब हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और यह धीरे-धीरे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।
पूर्वी, मध्य भारत में अगले हफ्ते तेज वर्षा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना है जिसके और संघटित होने की संभावना है।
इसके प्रभाव से अगले सप्ताह के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, 20 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…
जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…
जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…
बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…
लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…
महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…