जौनपुर/स्टेट सब जूनियर बालिका फुटबाल चौम्पियनशिप – वाराणसी सहित प्रयागराज, लखनऊ व आजमगढ़ पहुॅची सेमीफाइनल में

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, स्थित एकलव्य स्टेडियम में खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में वाराणसी सहित प्रयागराज, लखनऊ व आजमगढ़ सेमीफाइनल में पहुॅची”

जौनपुर 16 अगस्त, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

खेले गये मैचों का विवरण निम्नवत है

पहला मैच प्रयागराज व कानपुर के मध्य खेला गया एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने कानपुर की टीम को 4-0 से पराजित किया। प्रयागराज की टीम से चवि, स्वाति, शहजाना और सुस्मिता ने 01-01 गोल किया।

दूसरा मैच आजमगढ़ व गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ़ की टीम ने 4-0 से गोरखपुर पर विजय हासिल किया।

आजमगढ़ की सोनम ने 02 गोल तथा आकांक्षा व सिजा सरफराज ने 1-1 गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाया।

तीसरा मैच वाराणसी बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम 3-0 से विजेता हुई। वाराणसी की टीम से महक ने हैट्रिक लगाया तीनों गोल महक ने 33 वें, 44 वें व 57 वें मिनट में किया गया।

चौथा मैच लखनऊ व मेरठ के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ की टीम ने 7-2 से सफलता प्राप्त की। लखनऊ की टीम से प्रियंका ने 4 गोल, एकता ने 2 गोल तथा अनन्या ने 01 गोल किया जबकि मेरठ से कोमल ने 20 वें मिनट में 01 गोल तथा काव्या ने 41 वें मिनट में 01 गोल किया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शालिनी यादव, खुशबू पटेल, कविता पटेल, सान्या सलीम, निशिता, राजकुमारी दिवाकर, माधुरी देवी, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार, हाजी मुनव्वर अली, रजाउल्लाह अंसारी एवं राष्ट्रीय निर्णायक देबुजीत सिंह यादव उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

5 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

5 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

5 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

6 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

6 hours ago