मौसम समाचार – 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

“सांकेतिक चित्र “

“मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी 15 सितंबर तक जमकर मेघ बरसेंगे”

उत्तर पश्चिम, पूर्व, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में भी लगातार बारिश होने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और पानी में घिरे 50 लोगों को सुरक्षित बचाया है।

अभी कम से कम तीन दिन मौसम की मार से राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी 15 सितंबर तक जमकर मेघ बरसेंगे।

15-17 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में, मध्य महाराष्ट्र में 12 सितंबर को, असम और मेघालय में 13 और 14 सितंबर कर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में भी 15 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने बाढ़ में फंसे 50 से अधिक लोगों को बचाया है।

जल स्तर में वृद्धि के चलते कई जलाशयों और बांधों से पानी छोड़ा गया है। इसके चलते जलाशयों और बांधों के किनारे वाले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

भारी बारिश के चलते बीते दिनों सुकमा जिले में नदियों में उफान आ गया था और 500 से अधिक गांव जलमग्न हो गए थे।

जलस्तर बढ़ने से राजस्थान में अना सागर एस्कैप नगर के गेट खोलने पड़े हैं। इसके चलते अजमेर के हाथी भाटा, ब्रह्मपुरी और शिवपुरी इलाकों में भारी जलजमाव हुआ है। 

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago