Breaking News

दिल्ली – शाहदरा के जगतपुरी के रिहायशी इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

“सांकेतिक चित्र “

“शाहदरा के जगतपुरी में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। लोकल पुलिस को खबर मिली तो टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए वहां हवलदार को नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जानकारी पुख्ता करने के बाद हवलदार का इशारा मिलने के बाद फ्लैट पर छापेमारी की गई”

शाहदरा 11 / 09 / 2027 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस ने सेक्स रैकेट सरगना समेत तीन महिलाओं को मौके से दबोच लिया। सरगना की पहचान रचना (47) के रूप में हुई है। वहां से दो अन्य युवतियां हिरासत में ली गई हैं।

पुलिस रचना से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कितने दिनों से यह सब चल रहा था।

पुलिस ने इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट (अनैतिक दुर्व्यापार निवारण अधिनियम) के मामला दर्ज कर लिया है।

शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि फ्लैट नंबर-54-बी, पहली मंजिल न्यू लॉयलपुर के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
खबर मिलने के बाद फौरन थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पहले फ्लैट की निगरानी की गई।

वहां आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी की गई। सूचना को पुख्ता करने के बाद हवलदार वीरेंद्र को ग्राहक बनाकर फ्लैट पर भेजा गया। वीरेंद्र को वहां रचना नामक महिला मिली।

उससे बातचीत के बाद तय होने पर वीरेंद्र ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद फ्लैट पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रचना के पति की मौत हो चुकी है।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि रचना ने फ्लैट करीब दो सालों से किराए पर लिया हुआ था। वह फोन पर लड़कियों की फोटो भेज दिया करती थी।

अनजान लोगों से संपर्क नहीं किया जाता था। अपना कमीशन लेने के बाद रचना लड़कियों को ग्राहकों के पास भेज दिया करती थी। पुलिस के रचना अलावा दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago