जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बनी बहावलपुर की मस्जिद हुई तबाह

“भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले किए। इस हमले में बहावलपुर में आतंकी मसूद अजहर के अड्डे पर मिसाइल दागी गई”

नई दिल्ली 07 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। भारत ने सारे हमले अपने एयरस्पेस से किए।

पाकिस्तान ने माना भारत ने स्ट्राइक किया है। भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले किए। इस हमले में बहावलपुर में आतंकी मसूद अजहर के अड्डे पर मिसाइल दागी गई।

बहावलपुर की मस्जिद का कनेक्शन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब में स्थित बहावलपुर में जिस मस्जिद को तबाह किया है, वो पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर कही जाती थी। इसी मस्जिद में कंधार विमान अपहरण कांड में छूटा भारत का “मोस्ट वांटेड” आतंकी मसूद अजहर अपने आतंकियों को भारत में भेजकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देता था। आतंकी मसूद अजहर संसद पर हुए आतंकी हमले का भी मास्टरमाइंड है। मसूद अजहर कई महीनों से लापता था, लेकिन 2024 के आखिरी महीनों में उसे फिर से बहावलपुर में देखा गया था।

मसूद अजहर का बहावलपुर से नाता

मसूद अजहर का जन्म 10 जुलाई 1968 को बहावलपुर में ही हुआ था। बहावलपुर की जामिया मस्जिद सुब्हान अल्लाह में ही मसूद अजहर एक्टिव रहता था। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक का शिकार हुई मस्जिद साल 2011-12 में बनी थी, लेकिन उससे पहले यहां पुरानी मस्जिद थी।

उस पुरानी मस्जिद से ही जैश-ए-मोहम्मद की शुरुआत हुई थी। उस मस्जिद में ही बैठकर मसूद अजहर ने साल 2001 में भारतीय संसद पर हमले की प्लानिंग बनाई थी। इसके बाद यहां बनी मौजूदा मस्जिद में ही साल 2015 में कश्मीर में उड़ी टैरर अटैक और साल 2019 में पुलवामा अटैक की योजना मसूद अजहर ने तैयार की थी।

भारत की सीमा से करीब बहावलपुर

बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार ट्रेनिंग सेंटर हैं, जहां बच्चों और युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद एडवांस ट्रेनिंग के लिए उन्हें PoK भेजा जाता है। बहावलपुर में पाक सेना का मुख्यालय और एयरबेस भी है।

इससे करीब 10 किलोमीटर दूरी पर ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ट्रेनिंग कैंप चला रहा था। आपको बता दें कि पाकिस्तान का बहावलपुर भारत की सीमा के काफी करीब स्थित है। अगर सड़क मार्ग की बात करें, तो बहावलपुर से भारत की सीमा तक की दूरी लगभग 80 से 100 किलोमीटर के बीच है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.