India Pakistan Tension : उत्तर प्रदेश में घोषित किया गया रेड अलर्ट

“भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई की है”

लखनऊ 07 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वहीं इस घटना के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस सहित अन्य रक्षा इकाइयों को सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। डीजीपी की पोस्ट में लिखा है, “आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमले आपरेशन सिन्दूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी क्षेत्रीय इकाइयों को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।”

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि भारतीय सेना ने रात करीब 1 बजकर 28 मिनट पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसके तहत लाहौर में आतंकवादी हाफिज सईद और बहावलपुर में आतंकी मसूद अजहर के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारतीय सेना ने PoK के मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ अड्डे पर भी किया हमला। भारतीय सेना की स्ट्राइक में लश्कर और जैश के करीब 30 आतंकवादी ढेर हो गए।

अजित डोभाल ने दी जानकारी

पाकिस्तान में स्ट्राइक के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी NSA से भी बात की। उन्होंने इस स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। अजित डोभाल ने बयान जारी कर बताया कि भारतीय सेना ने सटीक निशाना लगाया और केवल आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

वहीं भारत के इस एक्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि ये सब जल्द खत्म होगा। भारत ने अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और UAE को भी हमले की जानकारी दी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.