India-Pakistan : जंग छिड़ी तो आपके काम आएंगे ये 5 गैजेट्स

“पहलगाम हमले के बाद हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि युद्ध की आहट अब सिर्फ सीमा पर नहीं, आपके शहरों तक गूंज रही है। भारत सरकार ने 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल का ऐलान किया है। इस दिन हवाई हमले के सायरन, बंकर की प्रैक्टिस और अलर्ट मोड आदि से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा”

नई दिल्ली 07 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आने वाले दिनों में ये मॉक ड्रिल असल युद्ध के हालात में बदलती है, तो किन हाई-इम्पैक्ट गैजेट्स को अपने साथ रखना समझदारी होगी? आज हम ऐसे ही 5 गैजेट्स के बारे में बात करेंगे जो युद्ध जैसी आपात स्थिति में आपके “साइलेंट सोल्जर्स” की तरह काम आएंगे।

सोलर पावर बैंक

युद्ध जैसी आपात स्थिति में बिजली की आपूर्ति समय-समय पर ठप होती है। ऐसे में अगर आपके पास एक सोलर पावर बैंक हो, तो आपके कई काम बेहद आसान हो जाएंगे। इस पावरबैंक को बिजली से चार्ज नहीं करना पड़ता। यह पावरबैंक सूरज की रोशनी से चार्ज होकर आपके मोबाइल, टॉर्च या रेडियो जैसे गैजेट्स को बार-बार चार्ज कर सकता है।

अगर आप एक अच्छी क्वालिटी का सोलर पावर बैंक खरीदते हैं, तो उसमें आपको 10,000–20,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इस तरह के पावर बैंक में आपको USB पोर्ट, टॉर्च और कभी-कभी डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर भी मिल जाते हैं। इस एक छोटे से गैजेट की मदद से आप अपने कई अलग-अलग जरूरी गैजेट चार्ज रख पाएंगे और आपकी कनेक्टिविटी भी नहीं टूटेगी।

हैन्ड क्रैंक रेडियो

युद्ध की स्थिति में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में सरकार जानकारी रेडियो पर देती है। युद्ध के हालात में अपने पास एक रेडियो रखना समझदारी हो सकता है। अगर आप रेडियो को चार्ज करने को लेकर चिंतित हैं, तो Hand Crank Radio आपके काम आ सकता है। इसमें एक ऐसा मकैनिज्म होता है जिसे आप हाथ से घुमा कर चार्ज कर सकते हैं।

रेडियो से आप सरकारी अलर्ट, मौसम की जानकारी और सुरक्षा निर्देश आदि सुन सकते हैं। कुछ रेडियो में टॉर्च, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और सोलर पैनल जैसे फीचर भी होते हैं। इसे आप आसानी से जेब में भी रख सकते हैं। मुश्किल समय में सही जानकारी पाना बेहद जरूरी हो जाता है और ऐसे में रेडियो को अपने जरूरी गैजेट्स में शामिल कर लेना चाहिए।

टैक्टिकल फ्लैशलाइट

इसमें कोई शक नहीं कि आपात स्थिति में एक टॉर्च बेहद मददगार साबित हो सकती है। हालांकि एक साधारण टॉर्च से कहीं ज़्यादा मज़बूत टैक्टिकल फ्लैशलाइट होती है। इसकी रौशनी भी एक आम टॉर्च के मुकाबले काफी तेज होती है। इसे रात में रास्ता देखने और इशारा देने के काम में भी लिया जा सकता है।

इस तरह की कुछ फ्लैशलाइट वाटरप्रूफ भी होती हैं और इनमें SOS मोड, स्टन मोड और बैटरी सेविंग ऑप्शन भी होते हैं। ये फ्लैशलाइट एलुमिनियम की बिल्ड के साथ आती हैं और गिरने या टकराने से जल्दी टूटती नहीं।

मल्टीटूल किट

एक मल्टीटूल में चाकू, कैंची, स्क्रूड्राइवर, ओपनर, और प्लास जैसी कई चीजें एक साथ होती हैं। युद्ध जैसी स्थिति में एक मल्टीटूल किट बेहद काम का साबित हो सकता है। यह एक पॉकेट साइज गैजेट होता है जो स्टेनलेस स्टील से बना होता है और इसे बहुत आसानी से फोल्ड या अनफोल्ड किया जा सकता है। कुछ मल्टीटूल में फायर स्टार्टर या ग्लास ब्रेकर को भी शामिल किया जाता है। आपके आपातकालीन बैग में इस एक चीज का होना बहुत जरूरी है।

पोर्टेबल स्टोव

युद्ध की स्थिति में हो सकता है कि गैस या बिजली की सुविधा न हो, तो ऐसे में एक पोर्टेबल स्टोव बहुत काम आ सकता है। यह छोटा गैस स्टोव होता है जो खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसमें चाय, सूप या सादा खाना आसानी से बना सकते हैं। यह हल्का और फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.