जौनपुर : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मजदूरों का जीवन को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

“समाजवादी मजदूर सभा ने पीडीए के महानायक, सामाजिक न्याय के योद्धा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मजदूरों के लिए निःशुल्क जाँच व चिकित्सा शिविर आयोजित कर उनकी जांच और उपचार कराया तथा उनको विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया “

जौनपुर 01 / 07 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव की तरफ से मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे जौनपुर शहर शाहगंज पड़ाव के पास  लेबर चौराहा पर आयोजित शिविर में डॉक्टरों टीम ने मजदूरों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। उनकी जांच शुरू की और दवाएं उपलब्ध कराईं।

इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव,  डा. नरेन्द्र यादव,  डा. पूजा यादव,  डा. बीके यादव, डॉ. मो० आसिम राईन सहित अन्य डॉक्टरों ने मजदूरों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए।

उन्हें समझाया कि अपनी दिनचर्या के बीच कैसे खुद को स्वास्थ्य रखें? जिन मजदूरों ने जोड़ों में दर्द, कंधे में खिंचाव, सिर में अक्सर होने वाले दर्द सहित अन्य समस्याएं बताई उन्हें उपचार और एक्सरसाइज बताया गया। 

शिविर का शुभारंभ करते हुए समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि पीडीए की सेवा करने का जज्बा हमें विरासत में मिला है। हमारी कोशिश है कि इस जज्बे को कायम रखें। हमारे परिवार की परंपरा है कि हम किसी को दुखी नहीं देख सकते हैं।

हमारे आराध्य नेता पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी यही भी चाहते हैं कि प्रदेश का हर नागरिक खुशहाल हो। इसी वजह से उनके जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

जब हमारा मजदूर खुश होगा। पीड़ा रहित होगा तभी प्रदेश और देश में खुशहाली आएगी। अमीर और सुविधा संपन्न लोग निजी कारपोरेट अस्पताल में उपचार करा सकते हैं लेकिन रोज कमाने खाने वालों के लिए यह संभव नहीं है। यही वजह है कि हम डॉक्टरों की टीम लेकर खुद मजदूरों के पास पहुंचे हैं ताकि उनका दर्द दूर कर सकें|

कार्यक्रम का संचालन मंजय कन्नौजिया और अध्यक्षता मनोज कुमार शर्मा ने किया। साहब लाल गौतम, विशाल कन्नौजिया, मोo जावेद, अवधेश शर्मा, रमाशंकर चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।

डाक्टरों का हुआ सम्मान 

कार्यक्रम के अन्त में चिकित्सक दिवस पर मजदूरों का उपचार करने वाले डॉक्टरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही उनका माल्यार्पण कर सम्मान  किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव,  डा. नरेन्द्र यादव,  डा. पूजा यादव,  डा. बीके यादव, डॉ. मो० आसिम राईन सहित अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिस तरह से मरीजों की सेवा हुई है, वह यादगार है।

जौनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में यह अपने आप में अलग तरह का कार्यक्रम है। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि गरीब मजदूरों की सेवा के लिए तत्पर रहें। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने में अपना योगदान दें। यही असली समाजवाद है। हम समाजवादी लोग हर वर्ग व समाज को खुशहाल बनाने की मुहिम पर निकले हैं। यह मुहिम डॉक्टरों की मदद से अंजाम तक पहुंचेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी बना जापानी निवेश का नया केंद्र, CM योगी ने गिनाई उपलब्धियां

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…

4 hours ago

गुजरात : भावनगर में नकली शराब पीने से 2 की मौत, 19 अस्पताल में

गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…

4 hours ago

पटना में RJD के राजभवन मार्च पर बवाल, तेजस्वी यादव हिरासत में

बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…

4 hours ago

PM Modi का संदेश, शेयर किया संस्कृत का यह खास ‘सुभाषितम्’

परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…

4 hours ago

भारत का सुपरफूड मखाना: उत्पादन, निर्यात, फायदे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड

भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…

4 hours ago

Operation Sindoor: ब्रह्मोस का प्रहार और पाकिस्तान का सरेंडर

सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…

5 hours ago