Breaking News

हिमाचल : नालागढ़ में HRTC सरकाघाट डिपो की बस पलटी, 42 यात्री थे सवार

“नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर मंगलवार सुबह गोलजमाला के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए”

नालागढ़ 01 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी सरकाघाट डिपो की यह बस सरकाघाट से वाया नालागढ़ होकर चंडीगढ़ जा रही थी। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलजमाला के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल नालागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, तीन घायलों का उपचार चल रहा है और हालत स्थिर है जबकि बाकी यात्रियों को निगम की दूसरी बस में चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

एचआरटीसी डिप्टी डिविजनल मैनेजर विवेक लखनपाल ने बताया कि यह बस सरकाघाट से वाया नालागढ़ होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे गोलजमाला के निकट तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस सडक़ किनारे पलट गई।

बस में कुल 42 यात्री सवार थे। घायलों को तुरंत नालागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद बाकी यात्रियों को निगम की दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी बना जापानी निवेश का नया केंद्र, CM योगी ने गिनाई उपलब्धियां

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

गुजरात : भावनगर में नकली शराब पीने से 2 की मौत, 19 अस्पताल में

गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…

3 hours ago

पटना में RJD के राजभवन मार्च पर बवाल, तेजस्वी यादव हिरासत में

बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…

3 hours ago

PM Modi का संदेश, शेयर किया संस्कृत का यह खास ‘सुभाषितम्’

परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…

3 hours ago

भारत का सुपरफूड मखाना: उत्पादन, निर्यात, फायदे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड

भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…

3 hours ago

Operation Sindoor: ब्रह्मोस का प्रहार और पाकिस्तान का सरेंडर

सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…

4 hours ago