आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के कश्मीर पहुंचते ही पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू

“पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब सरकार एक्शन मोड में है। ऑल पार्टी मीटिंग के बाद कहा जा रहा है कि बहुत जल्द पाकिस्तान पर एक्शन लिया जा सकता है और कार्रवाई हो सकती है। इस बीच एयर फोर्स ने युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसका नाम आक्रमण है। पाकिस्तान में क्या चल रहा है और नई दिल्ली की गतिविधियों पर नजर डालेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि आने वाले वक्त में क्या हो सकता है”

भारत के बारे में बात करें तो सबसे पहले सीसीएस की बैठक हुई और उसके बाद आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी कश्मीर गए हैं। सेना के तीनों अंगों को वॉर रेडी यानी युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

हमारे नेवल बेस को शिफ्ट करके अरब सागर की तरफ कर दिया गया है। नेवल ब्लॉकेड की तैयारी भारत की तरफ से की गई है। मतलब पाकिस्तान का कोई जहाज अरब सागर से होकर नहीं गुजर सकता। एयर फोर्स ने युद्धाभ्यास आक्रमण शुरू कर दिया है। भारतीय थल सेना ने भी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। उधर गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति मुर्मू को जानकारी दी है। 

फिर राजनयतिक स्तर पर जी 20 देशों के राजनयिकों को विदेश मंत्रालय की तरप से ब्रीफ किय़ा गया। अब तक कुल मिलाकर 32 देशों के राजदूतों को बताया जा चुका है कि भारत के साथ क्या हुआ औऱ भारत क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाला है।

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तानी सेना के तीनों हेड मौजूद थे। विदेश मंत्री, उपप्रधानमंत्री मौजूद थे। पाकिस्तान की तरफ से भी अपने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर और वॉर रेडी रहने के लिए कहा गया है। मियावाला एयरबेस पर जंगी जहाज कभी भी किसी वक्त उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

उसी तरह कराची बंदरगाह में नेवी को वॉर रेडी रहने के लिए कहा गया है। इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया जिसमें कहा गया कि अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोका तो इसे जंग की शुरुआत मानी जाएगी। भारत ने उनके ये कहने के बाद सिंधु नदी का पानी रोक दिया और बकायदा उसकी तस्वीरें जारी करके पाकिस्तान को भिजवा दी। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो इजरायल ने साफ कर दिया है कि भारत जो भी एक्शन लेता है, हम उसके साथ खड़े हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, अमेरिका, रूस जैसे देशों ने भारत का पक्ष लिया है। पेंटागन के एक बड़े अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि भारत को अधिकार है एक्शन लेने का और ये एक तरह से वही किया गया जैसा हमास ने इजरायल पर किया था।

आपको याद होगा कि पुलवामा के वक्त संसद में खड़े होकर वहां के मंत्री ने कहा था कि हमारी टांगे कांप रही थी। उस वक्त पीएम ने कहा था कि सूरज डूबने से पहले अगर अभिनंदन की वापसी नहीं हुई तो फिर वो होगा जिसकी उसने कल्पना नहीं की होगी। पाकिस्तान जिसके पास 10-15 दिनों के युद्ध लड़ने की क्षमता है। वो बड़ी बड़ी बातें कर सकता है, जंग नहीं लड़ सकता। 

पाकिस्तान में हालात ऐसे हो गए हैं कि आर्मी हेडक्वार्टर से विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से रक्षा मंत्रालय गाड़ियां घूम रही हैं। अपुष्ट सोत्रों से जानकारी मिली है कि शहबाज शरीफ ने दो बार पीएम मोदी से बात करने की कोशिश की है।

लेकिन भारत की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। 24 अप्रैल से ही शहबाज शरीफ मोदी जी से बात करने के लिए परेशान हैं। वहां के पत्रकार कह रहे हैं कि आज दुनिया भारत के साथ खड़ी है। कोई हमारा साथ नहीं दे रहा है। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.