LoC पर Pak की गोलीबारी का भारत ने दिया करारा जवाब, Army Chief Gen Upendra Dwivedi भी कश्मीर पहुँचे

“भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता चला जा रहा है। हम आपको बता दें कि आज पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की है जिसका मुंहतोड़ जवाब भारत की ओर से दिया गया है। इस बीच, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम हमले के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज कश्मीर पहुंच गये हैं। दूसरी ओर वायुसेना आक्रमण अभ्यास कर रही है तथा नौसेना ने भी अपनी विध्वंसक मिसाइल का परीक्षण कर भारत की रक्षा तैयारियों में इजाफा कर दिया है”

नई दिल्ली 25 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जहां तक सेना प्रमुख के कश्मीर दौरे की बात है तो आपको बता दें कि इस संबंध में अधिकारियों ने बताया है कि सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार भी सेना प्रमुख के साथ आये हैं। बताया जा रहा है कि चीफ ऑफ आर्म्ड स्टाफ (सीओएएस) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करेंगे।

जबकि सेना के शीर्ष कमांडर उन्हें मंगलवार के हमले के बाद सुरक्षा स्थिति और उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देंगे। हम आपको बता दें कि सेना प्रमुख का दौरा पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।

उधर, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बृहस्पतिवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। एक सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने की घटनाएं हुईं।’’ उसने कहा, ‘‘गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया।’’

दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना (आईएएफ) मध्य क्षेत्र में ‘आक्रमण अभ्यास’ कर रही है जिसमें उसके अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं। हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि यह एक “नियमित अभ्यास” है। हम आपको बता दें कि भारत के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों में राफेल, सुखोई-30 और अन्य विमान शामिल हैं। यह अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

हम आपको यह भी बता दें कि एक दिन पहले ही भारतीय नौसेना के मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस सूरत’ ने मध्यम दूरी तक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 70 किलोमीटर है।

नौसेना ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस सूरत’ ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया, जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’

नौसेना ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’’ नौसेना ने कहा कि यह ‘‘मील का पत्थर’’ राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए बल की ‘‘अटूट प्रतिबद्धता’’ का सबूत है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.