Pahalgam Attack के विरोध में दिल्ली के बाजार आज बंद, व्यापारी संगठनों ने लिया फैसला

“राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 700 से अधिक बाजार इस दौरान बंद रहेंगे। इस हमले से दिल्ली के व्यापारियों में बेहद आक्रोश है। इसे लेकर व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया है। बाजार बंद होने के कारण आम जनता को परेशानी ना हो इसलिए दवा, सब्जी जैसे जरुरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान माल ढुलाई और पेट्रोल पंप सामान्य रूप से खुलेंगे”

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरे देश भर में लोगों में रोष व्याप्त है। हर वर्ग के लोगों में नाराजगी है। इस हमले के विरोध में दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने दिल्ली बंद का आह्वान किया है। शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली के बड़े बाजारों में बंद रखा गया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार समेत राजधानी के कई बड़े बाजार बंद रहेंगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 700 से अधिक बाजार इस दौरान बंद रहेंगे। इस हमले से दिल्ली के व्यापारियों में बेहद आक्रोश है। इसे लेकर व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया है। बाजार बंद होने के कारण आम जनता को परेशानी ना हो इसलिए दवा, सब्जी जैसे जरुरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। इस दौरान माल ढुलाई और पेट्रोल पंप सामान्य रूप से खुलेंगे।

दिल्ली में बाजार बंद का आह्वान

राष्टीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रमुख थोक बाजारों की संयुक्त बैठक हुई है। दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन ने बंद बुलाया है। इस बंद का समर्थन कंफेडेरशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रैडर्स (कैट), चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ), दिल्ली व्यापार महासंघ और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) ने भी किया है।

ये सभी दिल्ली के प्रमुख व्यापारी संगठन है। इस कारण दिल्ली में साउथ दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली समेत कई अन्य इलाकों के बाजार बंद रखे गए है। कई बाजारों में विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। 

ये बाजार संगठन हुए शामिल

डीएचएमए के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली में बाजार बंद रखे गए है। आतंकी हमले के विरोध में पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ये विरोध किया गया है। इस बंद में कई बाजार और ट्रांसपोर्ट संगठनों ने अपना समर्थन जाहिर किया है। 

बंद रहेंगे ये बाजार

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली के सभी बड़े बाजार बंद रहेंगे। इसमें चावड़ी बाजार, सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, नया बाजार, खारी बावली, कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद, दरियागंज, नई सड़क, बुलियन एसोसिएशन चांदनी चौक, कटरा अशर्फी चांदनी चौक, क्लॉथ मार्केट चांदनी चौक, हौजकाजी, मीना बाजार, मटियामहल, किनारी बाजार आदि शामिल है।

इसके अलावा नबी करीम, मुल्तानी ढांडा, दिल्ली वेजिटेबल एंड ऑयल एसोसिएशन खारी बावली, केमिकल एसोसिएशन खारी बावली, राजौरी गार्डन मार्बल एसोसिएशन, डिप्टी गंज बर्तन बाजार, किराना कमेटी खारी बावली, मोरी गेट में भी दुकानदारों ने दुकानें बंद रखने का आह्वान करते हुए बंद को समर्थन दिया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.