मेजर अभिलाषा बराक को ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट’ पुरस्कार
भारत की बेटी का वैश्विक सम्मान: मेजर अभिलाषा बराक को मिला ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट’ पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान एक बार फिर बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (7 जून 2026) को भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को प्रतिष्ठित ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार’ (UN Military Gender Advocate Award) से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
Congratulations to Major Abhilasha Barak on being conferred the UN Military Gender Advocate of the Year Award. Major Barak is serving as an Engagement Team Commander and Gender Focal Point within the United Nations Interim Force in Lebanon (UNIFIL). This honour is a recognition… pic.twitter.com/00Yyv963GT
— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2026
‘The Politics Again’ की विशेष डेस्क के अनुसार, यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत के गौरवशाली और दीर्घकालिक योगदान को दर्शाता है।
लेबनान में अहम जिम्मेदारी निभा रहीं हैं मेजर बराक
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में जानकारी देते हुए बताया कि मेजर अभिलाषा बराक वर्तमान में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL – United Nations Interim Force in Lebanon) में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
वह वहां एक ‘एंगेजमेंट टीम कमांडर’ और ‘जेंडर फोकल पॉइंट’ के रूप में एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
उनकी यह भूमिका संघर्षरत क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने में अहम मानी जाती है।
पीएम मोदी का संदेश: ‘देश की बेटियों के लिए प्रेरणा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मेजर बराक की अनुकरणीय सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने लिखा:
“मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में कार्यरत है। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का सम्मान है।”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेजर बराक की यह वैश्विक उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेष रूप से देश की उन बेटियों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है, जो आगे बढ़कर देश और पूरी मानवता की सेवा करना चाहती हैं।










