महाराष्ट्र – जानें कैसे बदल जाएंगी मुंबई के कमाठीपुरा की बदनाम गलियां ? म्हाडा 39 एकड़ में बनाएगा 58 और 78 मंजिला अपार्टमेंट

“महाराष्ट्र सरकार ने कमाठीपुरा के रीडिवेलपमेंट प्लान को मंजूरी दी है जिसे म्हाडा पूरा करेगा। परियोजना में 18 इमारतें बनाई जाएंगी, जिनमें से 58 मंजिल की 10 इमारतें स्थानीय लोगों के लिए होंगी”

मुंबई 18 / 08 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

कमाठीपुरा की बदनाम गलियों की जगह अब जल्द ऊंची-ऊंची इमारतें नजर आएंगी। इस प्रॉजेक्ट को राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई है।

करीब 39 एकड़ में फैले कमाठीपुरा का रीडिवेलपमेंट प्लान कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने सरकार को भेजा था।

सरकार से प्लान को मंजूरी मिलने के बाद म्हाडा अब कुछ दिनों में प्रॉजेक्ट पर काम शुरू करेगा। जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। इसके बाद तीन से चार महीने में प्रॉजेक्ट पर काम शुरू करने का प्लान है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रॉजेक्ट से म्हाडा को बिक्री के लिए करीब 1500 से 1800 फ्लैट मिलेंगे। इनकी बिक्री से म्हाडा को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होने की उम्मीद है।

फिलहाल, मुंबई में म्हाडा के पास कोई लैंड बैंक नहीं है। ऐसे में यह प्रॉजेक्ट शुरू करने से म्हाडा के पास आम जनता के घरों का सपना पूरा करने के लिए जमीन मिल जाएगी। इससे म्हाडा को 1500 से 1800 फ्लैट्स एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे।

10 बिल्डिंगों में बसेंगे स्थानीय लोग

कमाठीपुरा रीडिवेलपमेंट प्लान के तहत सरकार ने दो प्रकार की बिल्डिंगें तैयार करने की योजना बनाई है। परिसर में सुविधाओं के साथ ही कुल 18 बिल्डिंगें बनाने का प्लान है।

इसमें 58 मंजिल की 10 इमारतें होंगी, जबकि 78 मंजिला 8 बिल्डिंगें बनाई जाएंगी। प्रॉजेक्ट में खर्च होने वाली राशि 78 मंजिला 8 बिल्डिंगों से वसूली जाएगी।

78 मंजिला बिल्डिंगों में उपलब्ध फ्लैट्स की बिक्री म्हाडा करेगी। स्थानीय लोगों को 58 मंजिल की 10 बिल्डिंगों में बसाया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

3 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

3 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

3 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

3 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

3 hours ago