कौशांबी : युवती की हत्या करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर

“कौशांबी के थाना पश्चिम शरीरा इलाके में युवती की हत्या करने वाले आरोपी की एसओजी की टीम के साथ मुठभेड़ हुई। फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है”

कौशाम्बी 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कौशांबी जिले में हुए युवती की हत्या के आरोपी की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से अवैध असलहा और हत्या में प्रयुक्त कपड़े व चाकू भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन इनकार करने पर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल को थाना पश्चिम शरीरा इलाके में एक युवती की गर्दन और हाथ की नस काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा करारी, पश्चिम शरीरा, पिपरी थानों के प्रभारी और एसओजी-सर्विलांस टीमों का गठन किया गया।

जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी दौरान भगवतपुर कटरी निवासी सुरेंद्र सिंह पटेल का नाम सामने आया।

मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

29 अप्रैल को पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए हत्या की वारदात में पहने कपड़े छिपाने की बात कबूली। पुलिस टीम आरोपी को बरामदगी के  लिए बताए गए स्थान पर लेकर गयी। तभी उसने झोले में रखे अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, कारतूस, घटना में पहने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल मंझनपुर भेज दिया गया है। मुठभेड़ के बाद एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि हत्या में प्रयुक्त हथियार और सबूत भी बरामद किए हैं। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.