प्रयागराज : बुजुर्ग दंपति की चाकुओं से गोद कर हत्या

“प्रयागराज जिले में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मर्डर की वारदात सामने आई है। जिले के नैनी इलाके के ADA  कालोनी में घर के अंदर बुजुर्ग पति-पत्नी पर चाकुओं से हमला किया गया है। इस हमले में रिटायर्ड FCI अधिकरी अरुण कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुईं। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई” 

प्रयागराज 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हमला जिसने भी किया, उसने घर का दरवाजा बंद करके चाकुओं से दोनों पर कई वार किए। वारदात के बाद दरवाजा बंद करके भाग निकला। आसपास के लोगों ने जमीन पर खून के छींटे देखे तो उनके होश उड़ गए। खिड़की से झांक कर देखा तो बुजुर्ग दंपति खून से लथपथ पड़े हुए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। हालांकि, अरुण की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी मीना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात क्यों की गई ये अभी साफ नही हैं। पुलिस को कई सुराग मिले हैं, जिस पर जांच हो रही है। 

दिन में हुए इस तरह के हमले की खबर पूरे इलाके मे फैल गई। लोग भीड़ लगा कर मौके पर जुटे रहे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी घर के बाहर और अंदर की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक वारदात की वजह साफ नहीं हुई है।

पुलिस को ये भी पता चला है की दोनों पति-पत्नी ने कुछ लोगों को काम के लिए बुलाया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और इनकी दुश्मनी का भी पता लगा रही है। DCP विवेक यादव ने हमलावर को पकड़ने के लिए नैनी पूलिस के अलावा SOG को भी लगाया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.