मैनपुरी : एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर

“मैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश जीतू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके खिलाफ 13 गंभीर आपराधिक मामले थे”

मैनपुरी 29 / 04 / 2025 संतोष  सेठ की रिपोर्ट 

मैनपुरी पुलिस और STF आगरा यूनिट को जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई में जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन से हत्या के मामले में वॉन्टेड एक लाख रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू मारा गया है।

जीतू जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़पुर का निवासी था। यह मुठभेड़ मैनपुरी जिले में थाना एलाऊ के तारापुर कट पुलिया पर हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, कई कारतूस, और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

जीतू के ऊपर दर्ज थे 13 गंभीर मामले

बता दें कि मुठभेड़ के बाद जीतू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, और हथियारों के अवैध उपयोग जैसे गंभीर अपराधों के 13 मामले दर्ज थे। जितेंद्र उर्फ जीतू का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा और संगीन था। उसके खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज थे:

  • क्राइम नंबर 329/2005, धारा 302/120B आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 543/2007, धारा 307/506 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 168/2009, थाना हसायन, जनपद हाथरस  
  • क्राइम नंबर 75/2003, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 293/2008, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 40/2009, धारा 392/411 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 168/2006, धारा 459/460 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 275/2008, धारा 323/452/506 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 292/2008, धारा 307 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 96/2022, धारा 302/388 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 239/2024, धारा 147/148/149/302/34/120B/506 आईपीसी, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 293/2022, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना हाथरस जंक्शन  
  • क्राइम नंबर 316/2024, धारा 209 बीएनएस, थाना हाथरस जंक्शन

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.