जौनपुर में री-नीट परीक्षा और योग दिवस के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन

जौनपुर ट्रैफिक अलर्ट: 21 जून को री-नीट और योग दिवस पर रूट डायवर्जन

जौनपुर: 21 जून को री-नीट परीक्षा और योग दिवस; शहर में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’, देखें पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान “

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

कल रविवार, 21 जून 2026 को जौनपुर में दो बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। एक तरफ 17 केंद्रों पर री-नीट (Re-NEET UG) की प्रवेश परीक्षा होगी, तो दूसरी तरफ शाही किला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसे देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने शहर को जाम-मुक्त रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक (No Entry) और रूट डायवर्जन का विस्तृत प्लान जारी किया है।

री-नीट परीक्षा: सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ‘नो एंट्री’

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा री-नीट (यूजी) परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए शहर में 21 जून को सुबह 06:00 बजे से रात 09:00 बजे तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

(नोट: गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल जैसी आवश्यक वस्तुओं वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।)

इन रास्तों से शहर में नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन:

  • पचहटिया तिराहा

  • प्रसाद तिराहा

  • पकड़ी हाईवे अंडरपास

  • अलीगंज हाईवे तिराहा

  • जगदीशपुर चौराहा

  • चांदपुर हाईवे अंडरपास

  • कुत्तुपुर तिराहा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था

शाही किला, जौनपुर में सुबह 05:00 बजे से योग दिवस का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने विशेष पार्किंग और डायवर्जन प्लान लागू किया है:

वाहनों की पार्किंग व्यवस्था (Parking Plan)

किसके लिए / वाहन का प्रकार

निर्धारित पार्किंग स्थल

रोडवेज बसें

सिया इंटर कॉलेज परिसर

VVIP / राइबर अब्बास

शाही किला के बगल में

जिला स्तरीय अधिकारीगण

किला से मानिक चौक तक

केवल दो-पहिया वाहन

1. किला से अशोक टॉकीज तिराहा (दाहिनी तरफ)

2. सारा पैलेस पार्किंग (किला से अटाला की तरफ)

3. राज कॉलेज के सामने वाला ग्राउंड

बस व चार-पहिया वाहन

केरारवीर मंदिर से झूलेलाल टूल्स तक (सड़क के दोनों तरफ)

केवल चार-पहिया वाहन

राजमहल गेस्ट हाउस के पीछे और केरारवीर मंदिर के सामने घाट की तरफ

 

योग दिवस के लिए रूट डायवर्जन (Route Diversion)

  • केवल योग कार्यक्रम में जाने वाले वाहनों को प्रवेश: सिपाह से किला की तरफ, सुतरहट्टी तिराहा से किला की तरफ, चहारसू तिराहा से किला की तरफ और सद्भावना तिराहा से किला की तरफ। (अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे)।

  • पूर्णतः प्रतिबंधित मार्ग: मानिक चौक से किला की तरफ (वाहन राजमहल की ओर डायवर्ट होंगे), अटाला से किला की तरफ, सारा पैलेस से किला की तरफ (केवल पैदल लोग जा सकेंगे), और नगर पालिका दक्षिणी गेट के सामने वाली गली से किला की तरफ।

  • अहियापुर तिराहा: अहियापुर से आने वाले वाहन भंडारी स्टेशन की तरफ और वहां से आने वाले वाहन अहियापुर की तरफ डायवर्ट होंगे।

  • बड़े/मालवाहक वाहनों पर रोक: पॉलिटेक्निक चौराहा, सिपाह तिराहा, जोगियापुर तिराहा, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, शाहगंज पड़ाव और अहियापुर तिराहा से बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यातायात नियमों और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।