Police forces deployed outside Lovely Professional University (LPU) Phagwara during the investigation of recent campus violence and vandalism

LPU हिंसा: 40 छात्र जांच के घेरे में, फरहत देव पर मास्टरमाइंड होने का शक

LPU फगवाड़ा हिंसा: जांच के घेरे में 30-40 छात्र, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फरहत देव को माना जा रहा मास्टरमाइंड; 4 FIR दर्ज”

फगवाड़ा: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में भड़की भीषण हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है।

पुलिस की रडार पर अब यूनिवर्सिटी के 30 से 40 छात्र हैं, जिनकी इस पूरे घटनाक्रम में प्रत्यक्ष या परोक्ष भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है।

इन्फ्लुएंसर फरहत देव की भूमिका संदिग्ध: हिंसा के दिन पहुंचा था कैंपस

इस पूरे बवाल में सबसे चौंकाने वाला नाम एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘फरहत देव’ का सामने आ रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरहत देव को इस हिंसा और आगजनी का मास्टरमाइंड (मुख्य साजिशकर्ता) माना जा रहा है।

जांच में यह अहम जानकारी सामने आई है कि हिंसा वाले दिन ही फरहत देव गुरुग्राम से सीधा एलपीयू (LPU) कैंपस पहुंचा था।

पुलिस अब इस बात की गहन पड़ताल कर रही है कि हिंसा के वक्त कैंपस में उसकी मौजूदगी का असली मकसद क्या था और छात्रों को भड़काने में उसकी कितनी भूमिका रही है।

अब तक 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज, जांच का दायरा बढ़ा

एलपीयू में हुए भारी बवाल और संपत्ति के नुकसान को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने अब तक चार अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं।

इन मामलों में दंगा भड़काने, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा आगजनी जैसी गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं।

पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो खंगाल रहे हैं ताकि उन सभी 30-40 छात्रों और बाहरी तत्वों की सटीक पहचान की जा सके, जिन्होंने इस हिंसा को अंजाम दिया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.