जौनपुर : उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण
“उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न होने के पश्चात शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शपथ ग्रहण आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाया गया”
जौनपुर 24 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
शपथ ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी को नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव व संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव द्वारा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया।तत्पश्चात जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा के जनपद जौनपुर में जितने भी कलेक्ट्रेट कर्मचारी हैं सब बहुत ही अच्छे तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्माण कर रहे हैं जिसकी वजह से जौनपुर जनपद शासन के प्रत्येक मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान ले आ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं नवनिर्वाचित कमेटी से अपेक्षा करूंगा की माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं ईमानदारी से पहुंचाएं।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व निर्वाचन 9 अप्रैल 2025 को संपन्न हुआ था, जिसमे सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गौतम, संयुक्त मंत्री मेहंदी राजा सहित अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ था।
उक्त शपथ समारोह में प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, अरविंद शुक्ला, पेंशनर एसोसिएशन के सीबी सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष टी समेत सतीश पाठक, जंग बहादुर सिंह, प्रिंसिपल सिंह, डॉक्टर सुभाष सिंह, संतोष बघेल, शैलेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह सहित जनपद के अन्य विभागों के समस्त संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय प्रताप सिंह द्वारा की गई।











