जौनपुर : गो-आश्रय स्थलों तथा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई

“निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण/नोडल अधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गो-आश्रय स्थलों तथा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 24 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में नोडल अधिकारी के द्वारा जनपद में संचालित गो-आश्रय स्थलों के संबंध में  जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी गो आश्रय स्थल में भूसा गोदाम दान के माध्यम से भर दिया गया है।

गो-आश्रय स्थलों में वृहद रूप से पौधरोपण कराया जा रहा है। गो-आश्रय स्थलो में नेपियर घास बोई जा रही है। नोडल अधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन सभी गो आश्रय स्थल में साईलेज या हरा चारा की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में नही है वहॉ अनिवार्य रूप से हरा चारा की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, आवश्यकता पड़ने पर किसानों से अनुबंध के माध्यम से हरे चारे की व्यवस्था की जाए। गोवंश को भूसे के साथ 20 प्रतिशत हरा चारा मिलाकर खिलाया जाए।

गो-आश्रय स्थल में सी0सी0टी0वी0 लगाया जाना सुनिश्चित करे और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए जहां से गो-आश्रय स्थल की मॉनिटरिंग की जाए। गो-आश्रय स्थलों में केयर टेकर के रात में रुकने की व्यवस्था की जाए।

सहभागिता योजना में समय से लाभार्थी के खाते में भुगतान कर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में भुगतान की स्थिति, केयर टेकर्स के भुगतान आदि के सन्दर्भ में भी जानकारी ली।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन जगहों पर पानी की टंकी बनाए जाने हेतु जमीन नहीं मिली है, जमीन उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही उन्होंने कितने टंकी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कितने पंप हाऊस बन गए हैं, कितने जगहों पर सोलर पंप लग गए है इसके संबंध में अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक के0के0 पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.