जौनपुर : शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक संपन्न

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपदीय स्वीकृत समिति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर)/सामान्य जाति/अनुसूचित जाति शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 24 / 05 / 2025  संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक के प्रारम्भ में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों के समक्ष अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र स्वीकृत एवं वितरण के सम्बन्ध में सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश द्वारा निर्गत नियमावली के प्राविधानों से अवगत कराया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना पूर्णतया कम्प्यूटराइज एवं ऑनलाइन संचालित की जा रही है, जिसमें आवेदक एवं उसकी पुत्री का आधार प्रमाणिकरण (ई0के0वाई0सी) अनिवार्य कर दिया गया है। इस योजनान्तर्गत वह आवेदक पात्र है।

आवेदक शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व एवं 90 दिन बाद तक शादी अनुदान पोर्टल आवेदन पत्र भर सकते है। ग्रामीण एवं शहरी दोनो क्षेत्रो के आवेदक की वार्षिक आय रू0 1,00,000.00 से अधिक नही होनी चाहीए। कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के उपरान्त समस्त सलग्नकों सहित आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्रों का सम्बन्धित विकाखण्ड एवं शहरी क्षेत्रों का सम्बन्धित तहसील कार्यालय पर जमा किया जाता है पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान के ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन पत्रों का सत्यापन खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा एवं शहरी क्षेत्रों का सत्यापन उपजिलाधिकारी के स्तर से सत्यापन की कार्यवाही की जाती है।

ऐसे आवेदन जिनकी शादी वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मार्च, 2025 में आवेदन एवं माह मार्च, 2025 में ही सम्पन्न हुई पात्र शादीयों की संख्या 22 है। जिनको लाभान्वित किया जाना है। शादी अनुदान योजनान्तर्गत रु0 20,000.00 प्रति लाभार्थी की दर से लाभान्वित किया जायेगा।

इस प्रकार ऐसे आवेदन जिनकी शादी वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मार्च, 2025 में आवेदन एवं माह मार्च, 2025 में ही सम्पन्न हुई एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवेदन पत्र जिनकी शादी दिनांक 01.04.2025 के बाद सम्पन्न हुई है, खण्ड विकास अधिकारी/उपजिलाधिकारी के स्तर से सत्यापित कुल आवेदन पत्र की संख्या 271 है।

समिति के समक्ष 271 शादी अनुदान से सम्बन्धित लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर विचार किया गया, समिति के द्वारा सभी 271 लाभार्थियों को अनुदान दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई, तथा समिति के द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि जैसे-जैसे लाभार्थियों के आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी/उप जिलाधिकारी के स्तर से जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को प्राप्त होते है तो अतिशिघ्र जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का दायित्व होगा की मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय से स्वीकृति प्राप्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनराशि के वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेगें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि निदेशालय के पत्र द्वारा अनुसूचित जाति/जन जाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत जनपद जौनपुर को अनुसूचित जाति शादी अनुदान हेतु 1195 का लक्ष्य एवं सामान्य वर्ग शादी अनुदान हेतु 552 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इस प्रकार अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना हेतु एवं सामान्य वर्ग शादी अनुदान योजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद जौनपुर का कुल प्रस्तावित लक्ष्य 1747 है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामान्य वर्ग शादी अनुदान में 40 आवेदन पत्र एवं अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना में 169 आवेदन पत्र लाभार्थियों के द्वारा विभिन्न विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आवेदन किया गया है। परन्तु अभी कोई आवेदन पत्र विकास खण्ड/तहसील से सत्यापित नही है।

उक्त के सम्बन्ध में शादी अनुदान स्वीकृत समिति के द्वारा यह निदेर्शित किया गया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अनुसूचित जाति एवं सामान्य जाति के लम्बित आवेदन पत्रों को अतिशिघ्र सत्यापित करें।

समिति द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि जैसे-जैसे लाभार्थियों के आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी/उप जिलाधिकारी के स्तर से जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्राप्त होते है तो अतिशिघ्र जिला समाज कल्याण अधिकारी का दायित्व होगा की मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनराशि के वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेगें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी​​​​, जिला समाज कल्याण अधिकारी​​​​, प्रतिनिधि विधायक जफराबाद राकेश, प्रतिनिधि सासंद सदर मनोज कुमार मौर्य, प्रतिनिधि विधायक सदर अजय सिंह, विधायक शाहगंज रमेश सिंह उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.