जौनपुर : सई नदी पर निर्माणाधीन सेतु का आकस्मिक निरीक्षण

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा गुरुवार सायं विधानसभा बदलापुर के ग्राम थन्ह्वा, कल्यानपुर में सई नदी पर निर्माणाधीन सेतु का आकस्मिक निरीक्षण किया गया”

जौनपुर / बदलापुर 17 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम वासियों एवं ग्राम प्रधान से संवाद किया तथा सेतु निर्माण के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि सेतु निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है तथा बीच-बीच में कार्य बंद भी हो जाता है।

जिसपर ठेकेदार एवं अधिशासी अभियंता सेतु निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में दिसम्बर 2025 तक निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा तहसील बदलापुर की ग्राम पंचायत राईपुर में जल जीवन मिशन की हर घर जल परियोजना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओवरहेड टैंक बना पाया गया तथा सोलर पैनल भी लगा हुआ पाया गया।

ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि परियोजना के माध्यम से गाँव में अब अधिकांश घरों में नल लग गए हैं एवं ससमय पानी की सप्लाई भी हो रही है। स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल में भी पानी की सप्लाई हो रही है।

जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं भी नल चालू कर परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना पूर्ण रूप से क्रियाशील पायी गयी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.