जौनपुर : पंखे की हवा के विवाद में बराती की पीटकर हत्या

“महराजगंज क्षेत्र के गांव बरहूपुर की मौर्या बस्ती में गुरुवार को पंखे की हवा लेने के विवाद में घरातियों और बरातियों के बीच मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं”

जौनपुर 17 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार, गांव बरहूपुर के राम कुमार मौर्य ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी सुनील मौर्य पुत्र रामजी मौर्य निवासी भोजेमऊ जनपद प्रतापगढ़ के साथ तय की थी। बृहस्पतिवार को बरात आई थी। द्वारचार की रस्म पूरी हुई। सभी बराती भोजन करने के बाद जयमाल स्टेज के पास गए।

इसी समय कमल कुमार (30) निवासी भोजेमऊ जनपद प्रतापगढ़ अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे। गर्मी के कारण उन्होंने पंखा अपनी तरफ घुमा लिया। इस पर वहां बैठे घराती को यह बात नागवार लगी। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

मारपीट में कमल और उनके तीन साथी घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान कमल कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पहुंच गए।

इसके बाद जयमाल और शादी की अन्य रस्में पुलिस की मौजूदगी में पूरी कराई गईं। सुबह दुल्हन की विदाई कराई गई। दुल्हन की मां अनीता देवी ने बताया कि जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मारपीट हो गई थी।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता रामकुमार की तहरीर पर घराती पक्ष के अनिल, सुनील और अभिनंदन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.