जौनपुर : प्रशासन द्वारा मेघावियो का हुआ सम्मान

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया”

जौनपुर 17 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी के द्वारा सुमित्रा शिक्षा संस्थान इ0 का0 विशुनपुर बजरंगनगर से हाई स्कूल की छात्रा आस्था प्रजापति (94.83) प्रतिशत, मा0 शारदा इ0 कालेज विद्यालय खानापटटी सिकरारा की आयुषी शुक्ला (94.67), सेन्ट थामस इटंर कालेज शाहगंज की छात्रा रूपांशी अग्रहरि (94.50) प्रतिशत प्राप्त करने वाले एवं श्री गणेश राय इण्टर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र अजय यादव (93.40), ग्राम विकास इण्टर कालेज की छात्रा अंजलि अग्रहरी (92.80), बालिका हिन्दू इण्टर कालेज मुुंगराबादशाहपुर की छात्रा सृष्टि त्रिपाठी (92.00) प्रतिशत और जयराजी रामाश्रय इण्टर कालेज रामनगर घघरिया की छात्रा दीपांशी (92.00) प्रतिशत को मेडल पहनाकर पुरस्कृत करते हुए डायरी, पेन, मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों के अभिभावकों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन और शूचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने का संकल्प लिया गया था, जिसके क्रम में जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल सम्पन्न करायी गयी।

जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में मेधावी छात्रों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बच्चें ही भविष्य में विकसित भारत के सपनों को साकार करेंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से संवाद करते हुए बच्चों द्वारा पूछे गये प्रश्नो का जवाब दिया और उन्हे जीवन में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है इसके सम्बन्ध में जागरूक भी किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सहित मेधावी छात्रों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.