“जिले के शाहगंज क्षेत्र में मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्ते में लगने वाला दादा है। बच्चे की शोर पर परिजन जब पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है”
जौनपुर 28 /05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी पड़ोसी रिश्ते के दादा ने पोते के साथ सोमवार की देर रात बगल स्थित बाग में सोते समय किया अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। छह वर्षीय मासूम के शोर मचाने पर परिवार के लोगों आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।
क्षेत्र के एक गांव मे सोमवार की देर रात पड़ोसी रिश्ते के (22) दादा ने अपने (6) वर्षीय पोते के साथ बगल स्थित बाग मे सोने गया था। उसी दौरान दादा ने मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। बालक के शोर मचाने पर पहुंचे घर के परिजनों को देख दादा मौके से फरार हो गया।
रक्त स्राव होने की वजह से परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
पीड़ित के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी दादा विजय राजभर की तलाश में जुटी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…
जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…
जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…
बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…
लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…
महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…