जौनपुर : पति के सामने पत्नी की गोली मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

“बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवापट्टी गांव में बीती रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। पुलिस मृतक के पति की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है”

जौनपुर 28 / 05 / 2025 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बाजार निवासी जयभारत मिश्र बदलापुर थाना क्षेत्र के देवापट्टी गांव में नवासा पर रहते हैं। सोमवार की शाम वह अपनी भूमि को बटाई पर खेती कर रहे रामजतन कन्नौजिया और उसकी पत्नी फूलपत्ती देवी (65) को बुलाकर बातचीत कर रहे थे।

इसी बीच, जयभारत मिश्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फूलपत्ती को गोली मार दी। गोली उसकी कमर में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। आरोपी जयभारत स्वयं घायल को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस जयभारत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बाबत, एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

2 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

2 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

2 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

3 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

3 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

15 hours ago