जौनपुर: फाइलेरिया मरीजों के लिए एमएमडीपी कैंप, बांटी गई स्वास्थ्य किट
जौनपुर: फाइलेरिया मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, एमएमडीपी (MMDP) किट बांटकर सिखाया देखभाल का सही तरीका
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिले में फाइलेरिया (हाथीपांव) बीमारी से ग्रसित मरीजों को राहत पहुंचाने और उन्हें सही देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अहम कदम उठा रहा है।
इसी कड़ी में जिले के ब्लॉक करंजकला और खुटहन में विशेष ‘रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम’ (MMDP) कैंप का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में कुल 23 मरीजों को फाइलेरिया प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए एमएमडीपी किट वितरित की गई।
परशुरामपुर आरोग्य मंदिर में 8 मरीजों को मिला प्रशिक्षण
करंजकला ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, परशुरामपुर में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) श्रीमती रेणुका यादव के सहयोग से क्षेत्र के 8 फाइलेरिया (लिंफोडिमा) मरीजों को आमंत्रित किया गया।
कैंप में पाथ (PATH) संस्था के डीओ अमरेश कुमार और पीसीआई (PCI) के शिवम पाण्डेय ने मरीजों को रुग्णता प्रबंधन का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
मरीजों को बताया गया कि वे कैसे अपने प्रभावित अंगों की साफ-सफाई और धुलाई करें। इसके साथ ही उन्हें विशेष एक्सरसाइज के तरीके भी सिखाए गए,
ताकि बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सके। प्रशिक्षण के उपरांत सभी 8 मरीजों को एमएमडीपी किट प्रदान की गई।
खुटहन सीएचसी पर 15 मरीजों को बांटी गई किट
इससे पूर्व, 22 मई को खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर भी एक ऐसा ही कैंप आयोजित किया गया था।
खुटहन सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में पाथ के डीओ अमरेश कुमार और बीसीपीएम राजेश गौतम ने अहम भूमिका निभाई।
यहां 15 मरीजों को फाइलेरिया प्रबंधन, साफ-सफाई और व्यायाम का प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य किट वितरित की गई।
स्वास्थ्य विभाग की इस अनोखी और संवेदनशील पहल से फाइलेरिया मरीजों में काफी उत्साह देखने को मिला।
एमएमडीपी किट और अपनी बीमारी को प्रबंधित करने की सही जानकारी पाकर मरीजों ने विभाग और डॉक्टरों का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की।
वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे बना रणक्षेत्र: ढेरही टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, आत्मदाह के प्रयास…
जौनपुर में सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ फूटा ब्राह्मण समाज का गुस्सा: 'जनेऊ' और…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर वामपंथी दलों का हल्ला बोल: चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल,…
अब बेकार नहीं जाएगा गंदा पानी: शहरों में 'यूज़्ड वॉटर मैनेजमेंट' से बदल रही तस्वीर,…
कूड़े के ढेर से उभरती सफलता की कहानियां: महिला और ट्रांसजेंडर समुदाय ने 'स्वच्छता ही…
कारों के लिए नए CAFE नियम अधिसूचित: 2027 से 16% बढ़ानी होगी माइलेज; EV, हाइब्रिड…