यूपी में बिजली कटौती पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों संग बड़ी बैठक
यूपी में बिजली कटौती पर CM योगी का सख्त एक्शन: अधिकारियों की बुलाई आपात बैठक, गांवों में 18 और शहरों में 24 घंटे सप्लाई का आदेश
लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट और लगातार हो रही अघोषित कटौती की शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त एक्शन में आ गए हैं।
राज्य में बिजली की मौजूदा लचर स्थिति को देखते हुए सीएम योगी रविवार सुबह 10 बजे ऊर्जा विभाग के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बड़ी और अहम बैठक करेंगे।
इस बैठक में बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है।
गांवों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे निर्बाध सप्लाई का निर्देश
मुख्यमंत्री की नाराजगी और सख्ती के तुरंत बाद यूपीपीसीएल (UPPCL) के अध्यक्ष ने भी बिजली आपूर्ति को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
सीएम के निर्देशों का हवाला देते हुए यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
भीषण गर्मी को देखते हुए रात्रिकाल में अचानक लोड बढ़ने वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
1912 की शिकायतों का तुरंत होगा निस्तारण, फील्ड स्टाफ को छूट
विभाग ने बिजली संकट से जूझ रही जनता को राहत देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए हैं।
अब वरिष्ठ अधिकारी भी देर रात तक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू रखने के लिए मध्यांचल प्रबंधन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को ‘बायोमैट्रिक अटेंडेंस’ से मुक्त कर दिया है।
अब फील्ड कर्मचारी 24 घंटे में अपनी सुविधानुसार कभी भी हाजिरी लगा सकते हैं, ताकि काम में कोई बाधा न आए।
जिलों में प्रदर्शन तेज, बीजेपी विधायक ने लिखा मंत्री को पत्र
बता दें कि यूपी के कई जिलों से बिजली की भारी किल्लत की शिकायतें आ रही हैं, जिससे आम जनता और किसानों में भारी आक्रोश है।
सीतापुर के संदना पावर हाउस पर किसानों ने शनिवार को बिजली संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
जमीनी स्तर पर बढ़ते इस जनाक्रोश को देखते हुए सीतापुर की बिसवां विधानसभा से भाजपा विधायक निर्मल वर्मा ने भी अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर जल्द सुधार की मांग की है।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
बिजली संकट के इस मुद्दे पर विपक्ष भी पूरी तरह से हमलावर हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने योगी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए जनहित में तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सरकार की कथित विफलता को लेकर कड़ा कटाक्ष किया है।
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…
UPI और डिजिटल पेमेंट पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर से लागू होगा MDR शुल्क, आम…
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 23 प्रस्तावों पर मुहर, इथेनॉल प्लांट, स्मार्ट स्कूल और मकान…
प्रयागराज: थाने से चंद कदमों की दूरी पर सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर…