जौनपुर मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुई बुजुर्ग महिला; परिजनों के साथ प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल से मिलकर जताया आभार।
जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला के गुर्दे से निकाली गई 15.4 MM की पथरी, सफल ऑपरेशन के बाद मरीज ने प्रधानाचार्य का जताया आभार”
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज), जौनपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं का प्रमाण दिया है।
संस्थान के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने वाराणसी की रहने वाली एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गुर्दे (किडनी) से 15.4 एमएम (mm) की पथरी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उन्हें असहनीय दर्द से मुक्ति दिलाई है।
पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद मरीज और उनके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाराणसी जिले के सिंधौरा बाजार (भगवतीपुर) निवासी 69 वर्षीय महिला लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं।
जब वे जौनपुर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में परामर्श के लिए पहुंचीं, तो चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण और जांच कराई।
रिपोर्ट में महिला की किडनी में 15.4 एमएम की बड़ी पथरी होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने बिना देर किए शल्य उपचार (ऑपरेशन) की सलाह दी।
परिजनों की सहमति मिलने के बाद, सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर 2 सितंबर को विशेषज्ञों की टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
ऑपरेशन के बाद मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले, चिकित्सा सेवाओं से संतुष्ट मरीज और उनके तीमारदार स्वयं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आर.बी. कमल से भेंट करने पहुंचे और सफल उपचार के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य प्रो. कमल ने मरीज का आत्मीयतापूर्वक स्वागत करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जताई।
उन्होंने कहा, “मेडिकल कॉलेज मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस तरह के सफल ऑपरेशन हमारी उपचारात्मक सेवाओं में हो रही निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।”
मरीज के संतुष्ट होकर घर लौटने पर प्रधानाचार्य ने सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ए.ए. जाफरी और उनकी पूरी टीम— डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. इमरान, डॉ. अभिषेक मिश्रा, नाजिया ननेन, डॉ. राजन्य प्रजापति, डॉ. अली हैदर की जमकर सराहना की।
इसके साथ ही ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया देने वाले चिकित्सक डॉ. अरविन्द पटेल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संगीता सिंह तथा सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण और मेहनत की भी प्रशंसा की गई।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने के बजाय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें और सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठाएं।
'संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026' : लोकसभा की अधिकतम सीमा 850 और विधानसभाओं की 650…
परिसीमन विधेयक के खिलाफ विपक्ष की घेराबंदी: मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को बुलाई सर्वदलीय विपक्षी…
महिला आरक्षण से जुड़े नए परिसीमन विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी: राज्यों के प्रतिनिधित्व…
त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समापन समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी…
हरिद्वार में 28 नवंबर को होगा 'नव्या 2.0' का शुभारंभ: 24 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों…
नई दिल्ली में विद्युत मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू: मनोहर लाल बोले— अगले दो…