जौनपुर : पुराने गावों में अंतिम अभिलेख बनाकर चकबंदी प्रक्रिया होगी समाप्त

“चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने 30 वर्ष से अधिक पुराने गावों में अंतिम अभिलेख बनाकर तत्काल चकबंदी प्रक्रिया समाप्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ग्राम वेल्छा और नेवादा के अंतिम अभिलेख जून माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चकबंदी का कार्य गांव में कृषकों के साथ बैठकर संपादित किया जाए और आने वाली समस्याओं का तत्काल मौके पर निस्तारण किया जाए। नव प्रसारित गांवों में चकबंदी आयुक्त के द्वारा निर्धारित विहित सीमा के अंतर्गत गांव में कार्य पूर्ण किया जाए।

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के द्वारा अवगत कराया गया कि 97 गांवो के सापेक्ष मात्र 60 लेखपाल है, जिस पर जिलाधिकारी ने वर्तमान स्थानांतरण सत्र में अतिरिक्त लेखपाल तैनात किए जाने हेतु चकबंदी आयुक्त को अनुरोध पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एस.ओ.सी. प्रशासनिक अशोक कुमार एवं पवन कुमार सिंधु व चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर डेंगू का अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कहा- ‘हर रविवार करें मच्छरों पर वार’

जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…

6 hours ago

जौनपुर: वोटर लिस्ट में नाम जोड़े, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?

जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…

6 hours ago

जौनपुर जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स को 40 प्रश्न व मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग

जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने वाले DIG गिरफ्तार

बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…

6 hours ago

लखनऊ: फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध, CM योगी का एलान

लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…

7 hours ago

महाराष्ट्र : अल-नीनो का कहर, राज्य में 10% पानी की होगी कटौती

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…

7 hours ago