Breaking News

जौनपुर : ट्रिपल मर्डर में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद गिरफ्तार, बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित

“जौनपुर जिले में पिता और दो बेटों की सनसनीखेज वारदात हुई। ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद को गिरफ्तार किया है। जबकि बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामले में एसओ समेत तीन निलंबित कर दिए गए हैं” 

जौनपुर 27 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सिरकोनी के कचर्गाव अंडरपास के पास रविवार की रात किरायेदारी के विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा कर हाईवे जाम करने की तीन बार कोशिश की, मगर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया। 

पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा और रॉड बरामद किए हैं। वहीं, बड़े बेटे को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर, उनके बेटे गोलू, दामाद नागमणि और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुबह करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि आरोपी पलटू राम और नागमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हल्का प्रभारी धनुषधारी पांडेय और सिपाही रामनरेश को निलंबित किया गया है। 

इमलो क्षेत्र के गांव महमदपुर कांध निवासी लालजी (55) का नेवादा अंडरपास के पास लालजी भइया इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल्स के नाम से कारखाना है। यहां पर वह वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे। दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादवीर (25) भी काम में सहयोग करते थे। कारखाने में जल निगम के पाइपों पर चूड़ी पेरने का भी काम होता है। 

पुलिस के अनुसार, लालजी रविवार को जौनपुर गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद शाम करीब 5 बजे वह कारखाना पहुंच गए। इसके बाद वह यादवीर और गुड्डू के साथ काम में जुट गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर गुड्डू की पत्नी सरिता देवी ने पति, ससुर और देवर के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन तीनों के फोन नहीं उठे। 

इसके बाद सरिता देवी ने अपने भाई देवेंद्र कुमार निवासी खरौरा को फोन कर तीनों लोगों का पता लगाने के लिए कहा। सुबह करीब पांच बजे देवेंद्र कारखाने पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर घबरा गए। भागकर बाहर खड़े एक व्यक्ति को बताया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची। 

अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में लालजी, यादवीर व गुड्डू की लाशें पड़ी थीं। सीओ सिटी देवेश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि हमलावर वारदात के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए। 

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस लगा दी गई। इधर, शाम 7:30 बजे तीनों शवों का शहर के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि लालजी के तीसरे बेटे जिलाजीत ने दी। जिलाजीत एक साल से जेल में बंद था। उसे अंतिम संस्कार के लिए पैरोल पर बाहर लाया गया था। 

लालजी वर्ष 2018 में पलटू राम के मकान में कारखाना चलाते थे। किरायेदारी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। पलटू राम की बेटी को लालजी का बेटा गुड्डू पिछले साल भगा ले गया था। गुड्डू पर केस भी हुआ था। 

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

6 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

7 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

7 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

7 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

7 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago