“ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात एक चलती बस में आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखे की वजह से बस की छत पर रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने जब आग को देखा तो बस को एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है”
दनकौर 17 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारी बैठी हुई थीं। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी।
उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। इस दौरान बस के अंदर बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया।
सभी सवारी निकलकर बाहर आ गई, कुछ ने खिड़की से ही छलांग लगा दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग दिवाली को लेकर जो आतिशबाजी हो रही है।
उसके चलते कोई पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया। जिसके कारण ही आग लगी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…
जौनपुर: 'कोई मतदाता न छूटे' अभियान तेज, ईपी और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए चलेगा…
जौनपुर: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही 40…
बेंगलुरु जेल कांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फर्जीवाड़ा कर कैदी को रिहा करने के…
लखनऊ: गोमती की बाढ़ से राहत के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा 'ग्रीन कॉरिडोर'…
महाराष्ट्र में गहराया जल संकट: राज्यभर में 16 अक्टूबर से लागू होगी 10% पानी की…