“इस बड़े बदलाव के जरिये भाजपा राज्य में नई ऊर्जा का संचार करना चाहती है। पार्टी युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देने का संकेत भी देना चाहती है। पार्टी सुनिश्चित करना चाहती है कि पाटीदार समुदाय के साथ ओबीसी और शहरी वर्ग का संतुलन बना रहे”
अहमदाबाद 17 / 10 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट
गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। पटेल शुक्रवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे।
यह फेरबदल भाजपा के मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण को परखने की तैयारी कर रही है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत सुबह 11 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल के अलावा 16 मंत्री थे। इनमें आठ कैबिनेट एवं आठ राज्यमंत्री थे। पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली थी।
182 सदस्यों की विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत यानी 27 मंत्री हो सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, विस्तार में दस नए मंत्री मिल सकते हैं। समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। सभी विधायकों को गांधीनगर में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सीएम भूपेंद्र पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और वरिष्ठ नेताओं के साथ अंतिम बातचीत हो चुकी है। नड्डा का गुजरात दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जहां गृह मंत्री अमित शाह, सीआर पाटिल और सीएम पटेल ने बदलाव की रणनीति तैयार की।
दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…
वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…
राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…
यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…
महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…
रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…