आजमगढ़ : कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
“आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में आवासीय कॉलोनी के बीच बने कबाड़ के गोदाम में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। आज को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां जुटी रही”
आजमगढ़ 22 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बदर का मोहल्ले में घनी आबादी के बीच एक कबाड़ का गोदाम बनाया गया है। इस गोदाम में लोगों के घरों से निकलने वाले कबाड़ को जमा किया जाता है।
मंगलवार की शाम रात लगभग 9:00 बजे के आसपास लोगों द्वारा छोड़े गए पटाखे के कारण गोदाम में भीषण आग लग गई।
आग लगने के बाद स्थिति इतनी भयावह थी कि अगल-बगल के लोग अपने गैस सिलेंडर को साथ लेकर घर से बाहर आ गए और घर को खाली कर दिया।
सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगी थी।
वहीं सीओ सिटी, कोतवाल और बदरका चौकी इंचार्ज भी मौके पर जमे रहे। रात 9:30 बजे तक आज पर काबू पाने में सफलता नहीं मिल सकी थी।
वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी दो से तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है।











