किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी

“फाइल फोटो “

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित के लिए किसानों की आय और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है”

नई दिल्ली 15 / 09 / 2024 प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी ( संतोष सेठ की रिपोर्ट )

कृषि आय और ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से हाल ही में लिए गए निर्णयों को रेखांकित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि चाहे प्याज का निर्यात शुल्क कम करना हो या खाद्य तेलों का आयात शुल्क बढ़ाना हो, ऐसे कई फैसलों से हमारे अन्नदाताओं को बहुत लाभ होने वाला है। इन फैसलों से जहां एक ओर उनकी आय बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा;

“देश की खाद्य सुरक्षा के लिए दिन-रात जुटे रहने वाले अपने किसान भाई-बहनों के हित में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चाहे प्याज का निर्यात शुल्क कम करना हो या खाद्य तेलों का आयात शुल्क बढ़ाना, ऐसे कई फैसलों से हमारे अन्नदाताओं को बहुत लाभ होने वाला है। इनसे जहां उनकी आय बढ़ेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

1 hour ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

1 hour ago

अपनी सरकार पर क्यों भड़के चिराग पासवान, क्या है यूपी 2027 कनेक्शन?

"शर्म आती है कि मैं इस सरकार में हूं": बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिराग का…

2 hours ago

लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश पुलिस को कड़ी फटकार

"यह नॉनसेंस बंद करो, वरना केस CBI को देंगे": सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को…

2 hours ago

फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास: आखिर ओमान का पायलट कॉकपिट में कैसे पहुंचा?

क्या दुनिया की सबसे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में लग गई सेंध? फ्लाईदुबई हाईजैक प्रयास ने…

2 hours ago

एशियाई खेल 2026: भारत को हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड, जीते 85 मेडल

एशियाई खेल 2026: भारत का शानदार समापन, हॉकी-क्रिकेट और तीरंदाजी में गोल्ड के साथ जीते…

2 hours ago