हिमाचल प्रदेश : नालागढ़ में पुलिस टीम पर नशेड़ियों का हमला

“औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत गांव खेड़ा स्थित शराब ठेके के बाहर गत बुधवार रात नशे में धुत्त दो युवकों ने ऐसा तांडव मचाया कि मामला सीधे पुलिस टीम पर हमले तक पहुंच गया”

नालागढ़ 21 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दरअसल झगड़े की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची नालागढ़ थाना पुलिस पर दो युवकों ने कांच की बोतल, ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हमले में अन्वेषण अधिकारी अजय, होमगार्ड प्रताप चंद और राकेश घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन की पिछली विंडशील्ड चकनाचूर हो गई।

यही नहीं, आरोपी बाद में थाना नालागढ़ तक आ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कैंची गेट भी तोड़ डाला, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना की शुरुआत उस समय हुई जब खेड़ा में ठेके पर दो युवक नशे की हालत में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों भडक़ उठे।

आरोप है कि दीपू ने ठेके के बाहर पड़ी कांच की बोतल उठाकर होम गार्ड प्रताप चंद के सिर पर दे मारी, जबकि श्यामा ने ईंट-पत्थर पुलिस टीम पर फेंकने शुरू कर दिए।

आईओ अजय कुमार द्वारा रोकने पर दीपू ने टूटी बोतल से उनके बाएं कान पर वार किया और पेट में वार करने की नीयत से आगे बढ़ा, लेकिन वह बाल-बाल बचे। दोनों आरोपियों ने मौके पर पड़े डंडों से भी हमला किया और पुलिस के आईओ अजय कुमार की वर्दी तक फाड़ डाली।

बीच-बचाव करने आए अरुण शर्मा को भी पीटा गया। घायल पुलिस कर्मियों ने सीएचसी नालागढ़ में उपचार करवाया। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव विश्लेषण: अखिल भारतीय पार्टी बनी भाजपा, क्षेत्रीय क्षत्रप पस्त

चुनावी नतीजों का महा-विश्लेषण: 'हिंदी बेल्ट' का ठप्पा हटा, अखिल भारतीय पार्टी बनी भाजपा; क्षेत्रीय…

1 hour ago

भारत-नेपाल सीमा विवाद: लिपुलेख पर नेपाल का दावा, भारत सख्त

भारत-नेपाल सीमा विवाद फिर गरमाया: लिपुलेख पर नेपाल ने दोहराया दावा, भारत ने 'एकतरफा कृत्रिम…

1 hour ago

बंगाल चुनाव के 5 ‘M’ फैक्टर और BJP का ‘प्लान-B’

बंगाल चुनाव डिकोड: इन 5 'M' फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी, अब 'सोनार बांग्ला'…

1 hour ago

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से बांग्लादेश के मीडिया में खलबली?

बंगाल चुनाव : BJP की जीत में चला 'बांग्लादेश फैक्टर', पड़ोसी मुल्क की मीडिया ने…

2 hours ago

बंगाल में ‘कमल’ खिलने के पीछे RSS की मौन साधना !

बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे RSS की मौन साधना: 2 लाख बैठकें और 'निर्भीक…

2 hours ago

नंदीग्राम चुनाव परिणाम: शुभेंदु अधिकारी की 10,200 वोटों से जीत

"बंगाल चुनाव परिणाम: नंदीग्राम में फिर चला शुभेंदु अधिकारी का जादू, TMC के पवित्र कर…

2 hours ago