Breaking News

कश्मीर टाइम्स अखबार के ऑफिस में AK-47 की गोलियां, पिस्टल, ग्रेनेड लीवर

“जम्मू के रेजीडेंसी रोड स्थित अखबार के कार्यालय पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि प्रकाशन और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, एसआईए के अधिकारियों ने अखबार के परिसर और कंप्यूटरों की गहन तलाशी ली”

जम्मू 21 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जम्मू स्थित कश्मीर टाइम्स अखबार के कार्यालय में छापेमारी के दौरान एके राइफल की गोलियां, कारतूस, पिस्तौल की गोलियां और तीन ग्रेनेड लीवर बरामद किए गए।

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने देश की संप्रभुता के लिए हानिकारक सामग्री का कथित रूप से प्रचार करने के आरोप में जम्मू के रेजीडेंसी रोड स्थित अखबार के कार्यालय पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रकाशन और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, एसआईए के अधिकारियों ने अखबार के परिसर और कंप्यूटरों की गहन तलाशी ली।

एसआईए ने सार्वजनिक कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाले लेखों के लिए “कश्मीर टाइम्स” अखबार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।अक्टूबर 2020 में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव स्थित अखबार के कार्यालय को सील कर दिया था।

कश्मीर टाइम्स ने एक बयान में कहा कि उसके कार्यालय पर छापेमारी उन्हें चुप कराने की एक और कोशिश है। बयान में कहा गया है कि हमें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम यह काम जारी रखे हुए हैं।

ऐसे दौर में जब आलोचनात्मक आवाज़ें लगातार कम होती जा रही हैं, हम उन चंद स्वतंत्र माध्यमों में से एक हैं जो सत्ता के सामने सच बोलने को तैयार हैं। हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप डराने, बदनाम करने और अंततः चुप कराने के लिए हैं। हम चुप नहीं रहेंगे।

छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने कहा कि कार्रवाई केवल उन्हीं मामलों में होनी चाहिए जहाँ गड़बड़ी साबित हो, न कि दबाव बनाने के लिए।

चौधरी ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है, तो कार्रवाई होनी चाहिए… अगर आप सिर्फ़ दबाव बनाने के लिए ऐसा करते हैं, तो यह गलत होगा।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव विश्लेषण: अखिल भारतीय पार्टी बनी भाजपा, क्षेत्रीय क्षत्रप पस्त

चुनावी नतीजों का महा-विश्लेषण: 'हिंदी बेल्ट' का ठप्पा हटा, अखिल भारतीय पार्टी बनी भाजपा; क्षेत्रीय…

2 hours ago

भारत-नेपाल सीमा विवाद: लिपुलेख पर नेपाल का दावा, भारत सख्त

भारत-नेपाल सीमा विवाद फिर गरमाया: लिपुलेख पर नेपाल ने दोहराया दावा, भारत ने 'एकतरफा कृत्रिम…

2 hours ago

बंगाल चुनाव के 5 ‘M’ फैक्टर और BJP का ‘प्लान-B’

बंगाल चुनाव डिकोड: इन 5 'M' फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी, अब 'सोनार बांग्ला'…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से बांग्लादेश के मीडिया में खलबली?

बंगाल चुनाव : BJP की जीत में चला 'बांग्लादेश फैक्टर', पड़ोसी मुल्क की मीडिया ने…

3 hours ago

बंगाल में ‘कमल’ खिलने के पीछे RSS की मौन साधना !

बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे RSS की मौन साधना: 2 लाख बैठकें और 'निर्भीक…

3 hours ago

नंदीग्राम चुनाव परिणाम: शुभेंदु अधिकारी की 10,200 वोटों से जीत

"बंगाल चुनाव परिणाम: नंदीग्राम में फिर चला शुभेंदु अधिकारी का जादू, TMC के पवित्र कर…

3 hours ago