बिहार : अब हर महीने 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

“बिहार में 1 अगस्त 2025 से हर घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। नीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा”

पटना 18 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की सुबह राज्य के जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। नीतीश ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। यानी कि यह फैसला जुलाई महीने के बिल से ही लागू हो जाएगा। नीतीश सरकार के इस फैसले से बिहार के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा।

इसके साथ ही सरकार ने यह भी फैसला किया है कि अगले 3 वर्षों में इन परिवारों के घरों की छतों या नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे, जिससे बिजली की उपलब्धता और बढ़ेगी।

‘राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय किया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।’

सीएम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी।

इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली के 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।’

सौर उर्जा पर भी है नीतीश सरकार का फोकस

नीतीश सरकार का यह फैसला न सिर्फ बिजली बिल में राहत देगा, बल्कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का लक्ष्य अगले 3 वर्षों में 10000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का है।

कुटीर ज्योति योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का खर्च पूरी तरह सरकार उठाएगी, जबकि अन्य परिवारों को भी इस योजना में उचित सहायता दी जाएगी। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।

चुनावों पर कितना असर डालेगी मुफ्त बिजली योजना?

बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, और जानकारों का मानना है कि मुफ्त बिजली की यह योजना नितीश कुमार की पार्टी JDU और उनके गठबंधन NDA के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

बिहार जैसे राज्य में, जहां बिजली बिल कई परिवारों के लिए बड़ा खर्चा है, 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं को लुभा सकती है। खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा होगा, जो नीतीश सरकार के पक्ष में माहौल बना सकता है।

Santosh SETH

Recent Posts

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

3 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

18 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

19 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

19 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 day ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

1 day ago